Showing posts with label नीति. Show all posts
Showing posts with label नीति. Show all posts

तृणाणि भूमिरुदकं वाक्चतुर्थी च सुनृता ।
सतमेतानि हम्र्येषु नोच्छिद्यन्ते कदाचन ।।
{ पंचतंत्र (मित्रभेद) ~ १८२ }

विश्राम करने के लिए भूमि, भूमि पर बिछाने के लिए तृण (घास-फूस), पीने तथा प्रक्षालन के लिए जल और मधुर वाणी । सज्जनों के घर में इन चार वस्तुओं का कभी भी अभाव नहीं होता है ।

Space on earth for relaxing, grass to put on earth as cushion, water for drinking and cleansing and sweet words. A good benevolent person's house is never devoid of these four things. { Panchtantra (Mitrabheda) ~ 182 }

 

यदृच्छ्याऽप्युपनतं सकृतसज्जनसंङ्ग्तम् ।
भवत्यजरमत्यन्तं नाभ्यासक्रममीक्षते ।। { पंचतंत्र (मित्रभेद) ~ १६२ }

सज्जन मनुष्य का साथ, यदि अकस्मात संयोग से भी कभी प्राप्त हो जाता है, तो वह आजन्म मित्रता के रूप में अमर हो जाता है । वह पुनर्मिलन या आवागमन की अपेक्षा नहीं रखता है ।

The company of a generous goodhearted person, even if it is coincidental, becomes a lifelong everlasting friendhip. Such friendship does not expects one to meet again or to visit one another's place again.
{ Panchtantra (Mitrabheda) ~ 162 }

 

आपत्कालोपयुक्तासु कलासु स्यातकृतश्रमः ।
नृत्तवृत्तिविराटस्य किरीटी भवेनऽभवत् ।।
{ शिक्षा (पाठ्य विषय) - चारुचर्या ~ 7२ }

विद्यार्थी को संकट के समय भी विद्या अर्जन करने के लिये एवं नई-नई कलाओं को सीखने के लिए प्रयत्नरत रहना व परिश्रम करते रहना चाहिए । वीर क्षत्रिय पांडव अर्जुन भी संकट काल में राजा विराट के महल में नृत्य सिखाने की कला से ही अपना जीवन-निर्वाह करने में (व अपनी पहचान छुपाने में) समर्थ हो सका ।

A student, even in tough times and trying circumstances, must be always perserverant and work hard to gain knowledge and learn new arts. The brave Pandav Arjun even in trying circumstances, while in exile, was still capable of earning his livlihood (and staying unrecognized) by becoming a dance teacher in King Virat's palace. { Shiksha (Paathya Vishaya) - Chaarucharya ~72}

 

निर्विशेषं यदा स्वामी समं भृत्येषु वर्तते ।
तत्रोद्यमसमर्थानामुत्साहः परिहीयते ।। { पंचतंत्र (मित्रभेद) ~ ८६ }

यदि स्वामी अपने सेवकों में योग्यता और परिश्रम आदि गुणों का कोई भेद ना रखते हुए सभी के साथ समान रूप से बर्ताव करने लगता है, तो उसके परिश्रमी और कर्तव्यपरायण सेवकों का उत्साह मंद पड़ने लगता है ।

If the employer begins treating all of his employees in a similar manner, irrespective of their abilities, hardwork and other
merits, and does not distinguish their efforts, the meritorious and hardworking employees' spirit and enthusiasm begins dampening . { Panchtantra (Mitrabheda) ~ 86 }

 

यस्य यस्य ही यो भावस्तेन तेन समाचरन ।
अनुप्रविश्य मेधावी क्षिप्रमात्मवषम नयेत् ।। { पंचतंत्र (मित्रभेद) ~ ७४ }

भर्तुश्चित्तानुवर्तित्वं सुवृत्तं चानुजीविनाम् ।
राक्षसाश्चापी गृह्यन्ते नित्यम् छ्न्दानुवर्तिभिः ।। { पंचतंत्र (मित्रभेद) ~ ७५ }

सरूषि नृपे स्तुतिवचनं तद्वभिमते प्रेम तदद्विषि द्वेषः ।
तद्दानास्य च शंसा अमन्त्रतन्त्रं वशीकरणम् ।। { पंचतंत्र (मित्रभेद) ~ ७६ }

जिस मनुष्य का जिस प्रकार का स्वभाव होता है उसके समक्ष उसी के मनोनुकूल आचरण करने से वह शीघ्र ही वशीभूत (प्रभावित) हो जाता है । स्वामी के प्रति मनोनुकूल आचरण करना सेवक का सर्वोत्तम गुण होता है । सदैव मनोनुकूल आचरण और स्तुति-गान से तो राक्षस भी वशीभूत (प्रभावित) हो जाते हैं । राजा के क्रुद्ध होने पर उसकी स्तुति-प्रशंसा करना, उसके आत्मीयजनों के प्रति प्रेमभाव प्रदर्षित करना, उसके शत्रुओं के प्रति द्वेषभाव प्रदर्षित करना, उसके दानादि सुकृत्यों की प्रशंसा करना, ये सभी राजा (स्वामी) को वश में (प्रभावित) करने के लिए बिना मंत्र-तंत्र के वशीकरण होते हैं ।

If one behaves in accordance with a person's mind then one quickly gains control over his mind. To behave in accordance with the master is the prime duty of a servant. Through behaving always in accordance and praising one can subdue even devils, let alone humans. If a king is angry then praise him, show love towards his loved ones, hate towards his enemies, praising his charity and good deeds, these are sure ways of influencing and subduing. { Panchtantra (Mitrabheda) ~ 76 }

 

गुणा यत्र न पूज्यन्ते गुणिनाम तत्र का कथा ।
नग्नक्षपनके देशे रजकः किम् करिष्यति ।।
{ चाणक्य नीति ~ .-. }

जहाँ गुणवान मनुष्यों का सम्मान नहीं होता, वहाँ गुणवान के रहने से क्या लाभ होगा । जहाँ दिगम्बर भिक्षु निवास करते हों, उस स्थान पर धोबी को रहने से क्या लाभ होगा ।

Where the virtues and merits of a person are not recognized and rewarded, what good is that place for a virtuous and meritorious person to live. Where naked saints live, what good is that place for a washerman to live. { Chaanakya Neeti ~ .-. }

 

अर्थनाशम मनस्तापम गृहे दुश्चरितानी च ।
वञ्चनं च अपमानं च मतिमान्न प्रकाशयेत ।। { चाणक्य नीति ~ ७-१ }

धन का नाश, मन का सन्ताप-चिंताएँ, घर के दोष-दुर्गुण, किसी के द्वारा धोखा खाना तथा अपमानित होना - बुद्धिमान मनुष्य को चाहिए कि वह इन सभी बातों को गुप्त ही रखे, किसी के भी समक्ष न कहे।

Loss of money, mental agony and worries, the wekanesses of one's home, being duped by someone and past incidents of insults - a wise man should always keep these secret, and should never divulge them to anybody. { Chaanakya Neeti ~ 7-१ }

 

शत्रवो नीतिहीनानां यथाऽपथ्याशिनां गदाः ।
सद्यः केचित्च कालेन भवन्ति न भवन्ति च ।।
{शुक्र नीती ~ ०१-१०}

जिस प्रकार पथ्य भोजन न करने वाले मनुष्यों को शारीरिक व्याधियाँ शीघ्र अथवा कुछ समय पश्चात पीड़ा अवश्य देती हैं, परन्तु पथ्य भोजन करने वाले मनुष्यों को कभी नहीं, ठीक उसी प्रकार नीतिहीन मनुष्यों के शत्रु शीघ्र अथवा कुछ समय पश्चात अवश्य बनते हैं, परन्तु नीतिवान मनुष्यों के शत्रु कभी नहीं बनते ।

If one does not take suitable food prescribed for good health then one will become ill sooner or later, but one who consciously takes suitable food, does not become ill। Similarly people who walks the path of life not following Neeti develops enemies sooner or later but people who walks the path of Life following Neeti never develops any enemies. { Shukra Neeti ~ 01-10 }

 

जलबिन्दुनिपातेन क्रमशः पूर्यते घटः ।
स हेतुः सर्वविद्यानां धर्मस्य च धनस्य च ।।
{ चाणक्य नीति ~ १२-२९ }

जिस प्रकार पानी की एक एक बूँद के निरंतर गिरने से धीरे धीरे पूरा घड़ा भर जाता है, उसी प्रकार निरंतर धीरे धीरे अभ्यास करने से सभी प्रकार की विद्याओं की प्राप्ती हो जाती है । इसी प्रकार निरंतर धीरे धीरे प्रयत्न करने से धर्म और धन की प्राप्ति भी हो जाती है ।

Just as a pot gets filled up slowly by continuously pouring tiny water drops, similarly one attains to all sorts of knowledge by slowly learning and practicing. And similarly one accumulates Dharma and great wealth by continuously and slowly making efforts. { Chaanakya Neeti ~ 12-29 }

 

भाग्य और पुरुषार्थ (Fortune and Efforts)

5 Comments - Post a comment

दैवे पुरुषकारे च खलु सर्वं प्रतिष्ठितम !
पूर्वजन्मकृतं कर्मेहाजितं तद द्विधा कृतम् !!
{ चाणक्य नीति ~ ०१-४० }

भाग्य और पुरुषार्थ, इन दोनों आधार-स्तंभों के ऊपर ही यह संपूर्ण जगत स्थित है! पूर्वजन्मों में किये गये कर्म "भाग्य" और इस जन्म में किये गये कर्म "पुरुषार्थ" के नाम से जाने जाते हैं! अतः भाग्य और पुरुषार्थ वस्तुतः एक ही हैं ! पुरुषार्थ से ही भाग्य का निर्माण होता है ! मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है !

Fortune and efforts are the two foundations of this world. The hard work done in previous births becomes Fortune and the hard work done in this birth are the efforts. Therefore Fortune and efforts are same. With hardwork one can make his fortunes. { Chaanakya Neeti ~ 01-40 }

 

संसारकटुवृक्षस्य द्वे फले ह्यम्रृतोपमे !
सुभाषितरसास्वादः संगतिः सुजने जने !! { चाणक्य नीति ~ १६-१८ }

इस संसार रूपी कटु वृक्ष के दो ही अमृत के समान फल हैं !
सुभाषित का रसास्वादन और सज्जनों की संगति !

This world is like a bitter tree, but there are two fruits of it which are like sweet ambrosia.
The listening of wise aphorisms and the company of good people. { Chaanakya Neeti ~ 16-18 }

 

मेरे पाठक मित्र

ब्लॉग जो मुझे पसंद हैं